बीजेपी की गुप्तचर संस्था – मीडिया व सोशल मीडिया की टीम पार्टी की आंख कान नाक : अजेय

Share Now

देहरादून भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंन्त्री संग़ठन अजेय ने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया की टीम पार्टी की आंख कान नाक होती है इसलिए पार्टी के मीडिया टीम की नजर संगठन के अंदर और बाहर की प्रत्येक गतिविधियों पर रहनी चाहिए।

मंगलवार को जिला मीडिया प्रभारी व सोशल मीडिया प्रभारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग की ओर से बनाये गए जिला प्रभारियों को जिलो में शीघ्र प्रवास कर जिले के मीडिया के कार्यों की समीक्षा कर जिला केंद्रों को और अधिक सशक्त करना चाहिए।

श्री अजेय जी ने कहा कि जिला मीडिया प्रभारियों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार व जन जन तक पहुंचाने के लिए समाचारो का प्रेषण मीडिया तक करना चाहिए चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग को सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी योजनाओं के प्रचार प्रसार में सहभागी बनाने के लिए उन्हें आगे लाने का कार्य करना चाहिए।

बैठक में विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए प्रदेश महामंन्त्री संगठन श्री अजेय जी बूथ स्तर तक मजबूत सोशल मीडिया तंत्र विकसित करने के लिए कहा । जिसमें सामाजिक रूप से भी हर वर्ग को जोड़ने पर उन्होंने जोर दिया ।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि मीडिया विभाग के जिलों में बनाये गए सभी प्रभारी 12 फरवरी से जिलों का प्रवास कर समीक्षा बैठक लेंगे।

बैठक का संचालन मनवीर सिंह चौहान द्वारा किया गया बैठक वर्चुअल रूप से जिले के सभी जिला मीडिया प्रभारी , सोशल मीडिया प्रभारी सभी प्रवक्ता व मीडिया विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे । इस मौके पर प्रवक्ता श्री विनय गोयल,श्री विनोद सुयाल, श्री विपिन कैंथोला, श्री नवीन ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, श्री संजीव वर्मा, सोशल मीडिया सयोंजक श्री शेखर वर्मा पारितोष बंगवाल आदि उपस्थित रहे।

       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!