कालाबाजारी : ऑक्सीजन से भरे करीब 49 गैस सिलेंडर कब्जे में – एसटीएफ की औचक छापे मारी

Share Now

ऑक्सीजन की कालाबजारी का भंडाफोड़

किच्छा

जिंदगी देने वाली ऑक्सीजन को कालाबाजारी कर अपने आने वाले कल को सुखमय करने वाले के ख्वाब अधूरे रह गए जब एसटीएफ की टीम ने औचक छापा मार कार्यवाही करते हुए ऑक्सीजन से भरे करीब 49 गैस सिलेंडर कब्जे में ले लिए।

जहां एक तरफ पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी को लेकर मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ उधम सिंह नगर के किच्छा में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आने के बाद एसटीएफ की टीम ने औचक छापा मार कार्यवाही करते हुए ऑक्सीजन से भरे करीब 49 गैस सिलेंडर कब्जे में ले लिए। एसटीएफ टीम प्रभारी एमपी सिंह, सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर ज्ञानचंद के नेतृत्व में एसटीएफ तथा किच्छा पुलिस की टीम ने औचक छापा मार कार्यवाही करते हुए किच्छा के बरेली मार्ग स्थित अंबेडकर चौक के निकट स्थित अली गैस सर्विस , एसएम गैसेस के नाम से दुकान पर छापा मारा। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने दुकान का निरीक्षण करते हुए दुकान के पीछे बने गोदाम में रखे ऑक्सीजन के करीब 49 गैस सिलेंडर कब्जे में ले लिए। बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान स्वामी द्वारा ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को 5000 से लेकर 20000 रुपए तक अवैध रूप से बेचा जा रहा था। अचानक हुई कार्यवाही से मौके पर हड़कंप मच गया । फिलहाल पुलिस ने दुकान स्वामी आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!