नदीम परवेज
मुख्यमंत्री सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का आपदा ग्रस्त पिथौरागढ़ जिले के तुमड़ी थोड़ गांव का दौरा मौसम की बेरुखी के चलते रद्द हो गया जिसके बाद जिला अध्यक्ष भाजपा और ब्लॉक प्रमुख ने इलाके का दौरा कर सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखने का भरोसा दिलाया
– बीजेपी के जिला अध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी
के साथ आपदा ग्रस्त क्षेत्र तुमड़ी थोड़ गाड़ में बादल फटने की घटना से हुई तबाही तथा मोटर मार्ग को खोलने के कार्य को देखा तल्ला घरुणी के गोरी नदी के कारण खतरे की जद में आए खाद्य सामग्री लेने पहुंचे कुछ परिवारों से भी मुलाकात की उन्होंने लुमती के आपदा पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की उनकी भी समस्याएं सुनी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बलिया ने कहा कि बादल फटने की घटनाओं से क्षेत्र में भारी तबाही हुई है ।लुमती थोड़ गाड़ में बंद मार्गो को खोलने के लिए बीआरओ के द्वारा तेज गति से कार्य किया जा रहा है जल्दी ही मदकोट, मुनस्यारी मार्ग खुल जाएगा उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा बताई गई परेशानियों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
– ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी ने बताया की सरकार और प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं ग्रामीणों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी आपदा राहत का मुआवजा भी प्रत्येक परिवार तक दिया जा रहा हे । इस अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेंद्र लुंठी, महामंत्री महिमन कन्याल नगर पालिका अध्यक्ष धारचूला राजेश्वरी देवी भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
