शिवसेना के स्थापना दिवस पर आयोजित किया रक्तदान शिविर

Share Now

 देहरादून। शिव सेना देहरादून द्वारा शिवसेना की स्थापना के 54 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय महंत इंद्रेश अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शिवसेनिको ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर से पूर्व शिवसैनिको को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आज ही के दिन 19 जून 1966 को शिव सेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना मुम्बई के शिवाजी पार्क में कीं।  शिवसेना की स्थापना महाराष्ट्र के मजदूर, मजलूमो एंव शोषित वर्ग के उत्थान के लिए की गयी, मुम्बई में लगाया ये बीज आज पूरे देश में एक वृध वृक्ष बन गया हैं। आज शिवसेना का नाम समाज सेवा में प्रमुखता में आता हैं। गौरव कुमार ने सभी शिवसैनिको को बधाई दी एंव इस कोरोना काल में जरूरतमंदो की हर तरीके से मदद करने का आदेश सभी शिसैनिको को दिया। महंत इंद्रेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूडी एवं रक्त कोष के इंचार्ज मोहित चावला ने सभी शिवसेनिको का आभार व्यक्त किया और कहा की शिव सेना समाज सेवा को एक मिसाल है। रक्तदान शिविर पूर्वाहन 11 बजे से प्रारंभ हुआ जो कि सायं तक चला। रक्तदान करने वालों में जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, मनोज वोहरा, शिवम् गोयल, विकास मल्होत्रा, किशन सिंघल, अभिनव बेदी, गोकुल परविंदा, हर्ष सिंघल, मनजीत भट्ट, रणजीत कुमार, जतिन गुगननी, राजत विश्नोई, नितिन कुमार, रणजीत सक्सेना, नितिन शर्मा, हर्षित कुमार, अमन आहूजा,  कृष्ण कमल, रोहन कुमार आदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!