-धारचूला की ब्लॉक काग्रेस कमेटी ने बीआरओ यानी सीमा सड़क संगठन के खिलाफ उप- जिलाधिकारी धारचूला के कार्यालय में जबरदस्त प्रदर्शन किया।
रिपोर्ट- नदीम परवेज़
-शुक्रवार धारचूला के नागरिकों ने ग्रमीणो के साथ ने संयुक्त रूप से धारचूला में बीआरओ के खिलाफ नारेबाजी
की ओर सड़कों पर आपदा काल में भी काम न करने के आरोप लगाये । बताते चले दारमा ओर व्यास वैली की अति महत्वपूर्ण सड़कें बंद है सेना ओर आइटीबीपी भी सड़कें खुलने के इन्तजार में सड़क पर अटकी पड़ी है। दारमा ढाकर में आइटीबीपी केम्प है ।और लिपुलेख में सेना आईटीबीपी और सीमा सुरक्षाबल तैनात हैं ।
— उक्त समस्त गांवों के निवासी और कांग्रेस के लोगों ने संयुक्त रूप से एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी कार्यालय में दिया और बीआरओ के खिलाफ जम कर नारेबाजी की नायब तहसीलदार ने उपजिलाधिकारी के क्षेत्र में होने से ज्ञापन लिया ।
नागरिकों ने तहसीलदार को ज्ञापन देने के उपरांत कहा कि सीमा सड़क संगठन तत्काल आपदा के समय सड़कों की सही स्थिति नहीं रख पा रही है । ओर क्षेत्र कि जनता साथ में सेना आईटीबीपी सब लोग परेशान है । लगातार शिकायत के बााद भी बीआरओ के कान मेंंंं जूं नहीं रेंगा , ग्रामीणों नेे चेतावनी दी कि जल्द सड़कों पर मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो स्थानीय लोग सड़क पर प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
डुंगर सिंह दानू क्षेत्रपचायत सदस्य–
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ने समस्त सड़कों को बन्द होने के विरोध में ज्ञापन सौंपा तहसीलदार ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही शिकायत को जिलाधिकारी के माध्यम से बीआरओ तक पहुंचा दिया जाएगा
**नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट धारचूला
- – धारचूला विधानसभा में मुनस्यारी और धारचूला दारमा व्यास ,लीलम से मीलम ,लिपुलेख कई सारी सड़कें बीआरओ बना रही है या बना चुकी है ।परंतु इन सड़कों पर आपदा और बारिश से सड़कें पुरी तरह बंद हुई है ।
48 घंटे से सड़कें बंद पड़ी है। प्रशासन के बार बार कहने के बाद भी बीआरओ के पास पर्याप्त संसाधन की कमी दिखाई दे रही है जनता उग्र हो गई है। सेना भी रोडो मैं फंसी हे । सीमांत क्षेत्र है चीन से लगा हुआ बॉर्डर भी है क्षेत्रों में पूजा पाठ किए जाते हैं। इसलिए जनता और कांग्रेस के लोगों ने उप- जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और तत्काल कार्यप्रणाली को सुधारने की बात कही हैं ।
