कांग्रेस और बीजेपी दोनों हैं जनता को मुफ्त बिजली देने के खिलाफः कर्नल कोठियाल

Share Now

देहरादून। आप सीएम उम्मीदवार आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि आप पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्तराखंड के लोगों के लिए आप की सरकार बनने पर हर घर को 300 यूनिट बिजली मु्फ्त देने की घोषणा के बाद से ही बीजेपी कांग्रेस को बिजली का तगडा झटका लगा है जिसके कारण दोनों ही पार्टियां तिलमिला रहे हैं, ताकि लोगों को  मुफ्त बिजली न मिल पाए।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि जब से प्रदेश के लोगों के लिए यह घोषणा हुई तभी से आप पार्टी के प्रति लोगों का तेजी से झुकाव बढा है और  बीजेपी वाले मान रहे हैं बिजली का मुद्दा जनता से सीधे जुड़ रहा है। अब ये दोनों दल हर मुमकिन कोशिश कर रही है की जनता को फ्री बिजली की सुविधा न दी जा सके।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मुझ पर नामजद केस फाईल हुआ है जिसमें मुझे पार्टी बनाया गया है। उन्होंने कहा माननीय न्यायालय के सामने वो प्रदेश की जनता को मुफ्त बिजली देने का पक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा, प्रदेश की भलाई के लिए पूरे प्रदेश को जनता को मुफ्त बिजली देने के हक में वो अपने  बयान देंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने पक्ष में बताउंगा ,किस तरह धामी सरकार ने प्रदेश की संपत्तियों को उत्तर प्रदेश के हाथों लुटाने का काम किया है। जैसे टिहरी डैम में आज भी फायदा उत्तर प्रदेश को मिल रहा है,जबकि यह डैम हमारे प्रदेश में निर्मित है। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस स्पष्ट कर चुकी है कि, वो मुफ्त बिजली नहीं दे सकती,जबकि बीजेपी भी जुमलेबाजी करने के बाद अभी तक फ्री बिजली पर कोई स्टैंड नहीं ले पाई। उन्होंने कहा ये दोनों दल जनता को मुफ्त बिजली देने के खिलाफ है। लेकिन जनप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल ही ऐसे नेता हैं जो उत्तराखंड की जनता से किए हर वादे पूरे कर सकते हैं और उत्तराखंड की जनता को मुफ्त बिजली दे सकते हैं। जैसे आप की सरकार दिल्ली की जनता को दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!