गोपेश्वर। गोपेश्वर-पोखरी सड़क पर कार पर बोल्डर गिरने से पोखरी नगर पंचायत के ईओ नंदराम तिवारी की मौत हो गई। वाहन में चार लोग सवार थे। इस दौरान चट्टान से पत्थर गिरते देख वाहन से तीन लोग बाहर निकल गए, लेकिन वाहन चला रहे नंदराम तिवारी को भागने का मौका नहीं मिला। कार बोल्डर की चपेट में आ गई। उनकी मौत हो गई।
सोमवार को बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से कई जगह बंद हो गया है। हाईवे लामबगड़, पागलनाला, भनेरपाणी, क्षेत्रपाल, पीपलकोटी में मलबा आने से बंद हो गया है। वहीं मंडल-गोपेश्वर मार्ग देवलथार में अवरुद्ध पड़ा है। दो दिन से भूस्खलन से बंद गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग आज सुबह आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
