कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कमलागिरी फाउंडेशन की स्मारिका का किया विमोचन

Share Now

देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कमलागिरी फाउंडेशन की वार्षिक स्मारिका ‘नव संकल्प’ का विधिवत विमोचन किया तथा इस दौरान उन्होंने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल न केवल जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि लोगों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है तथा स्मारिका संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है।
इस दौरान कमलागिरी फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने उपस्थित लोगों को संस्था के उद्देश्यों, परियोजनाओं और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है तथा आगे भी इसी प्रकार समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास करती रहेगी। इस अवसर पर कमलागिरी फाउंडेशन द्वारा उत्तराखण्ड के समाज कल्याण मंत्री खजान दास को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उद्यमी ब्रिज मोहन आर्या, दीपक रावत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं फिल्म निर्माता स्वप्निल सिन्हा, लेखक व फिल्म निर्माता डॉ. राजेश डोभाल तथा वरिष्ठ पत्रकार माम चंद्र शाह को कैबिनेट मंत्री खजान दास के हाथों सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!