मसूरी पालिका की बोर्ड बैठक रद, शिफन कोर्ट से बेघर हुए परिवारों ने किया प्रदर्श

Share Now

मसूरी। नगर पालिका परिषद की बोर्ड की आज प्रस्तावित बैठक पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के निर्देशों के बाद स्थगित कर दी गई है। बैठक स्थगित करने के स्पष्ट कारण नहीं बताये जा रहे हैं। बोर्ड बैठक में शिफन कोर्ट से बेघर हुए 84 परिवारों के विस्थापन करने को लेकर जमीन उपलब्ध कराने को लेकर विचार विमर्श किया जाना था। अब बोर्ड बैठक स्थगित होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।
शुक्रवार को शिफन कोर्ट से बेघर हुए परिवारों ने मसूरी नगर पालिका परिषद का कूच किया। उन्होंने मसूरी नगर पालिका परिषद के में शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस नगर पालिका परिसर पहुंची। जहां उन्होंने लोगों से धरना समाप्त करने की अपील की। शिफन कोर्ट से बेघर हुए संजय टम्टा और मनीषा थापा ने बताया कि उन्हें हटाने से पहले क्षेत्रीय विधायक और प्रशासन ने विस्थापन की बात कही थी। मगर, अभी तक इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। वहीं, 10 दिन पहले पालिका अध्यक्ष द्वारा शिफन कोर्ट के लोगों द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त करते हुए कहा था कि वह 16 अक्टूबर को बोर्ड बैठक का आयोजन कर उनको जमीन देने के प्रस्ताव को प्रशासन को भेज दिया जाएगा। मगर अब इस बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!