उत्तराखंड की दामिनी के हत्यारों को सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च

Share Now

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप आज दिल्ली में उत्तराखंड की दामिनी स्वर्गीय किरण नेगी के हत्यारों को सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आयोजित कैंडल मार्च में शामिल हुए। और दिवंगत उत्तराखंड की पुत्री के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की।

हरीश असवाल नई दिल्ली
उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र पर कलंक बताया और कहा काफी अरसा गुजर जाने के बाद भी जिस तरह से स्वर्गीय किरण नेगी के हत्यारों को सजा नहीं मिली यह बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रदर्शन में अन्य लोगों के अलावा कांग्रेश के संयुक्त सचिव हरिपाल रावत उत्तराखंड आंदोलन के नेता रहे देव सिंह रावत और अनिल पंत आप पार्टी के नेता शिवप्रसाद कोटनाला व प्रताप थलवाल महिला नेत्री प्रेमा धोनी साहित्यकार साहित्यकार रमेश घिल्डियाल पत्रकार सत्येंद्र रावत एलडी पांडे और रजना चमोली समेत अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वर्गीय किरण नेगी के परिजनों ने भी जन प्रदर्शन में भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि कल सर्वोच्च न्यायालय में इस मामले पर सुनवाई होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!