कार यमुना में गिरी, एक की मौत, चार लोग घायल

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार शाम कालसी से नैनबाग जा रही एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, शाम करीब छह बजे आल्टो कार नैनबाग जाते समय गांव उभोऊं के पास सड़क से 500 मीटर नीचे नदी में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही नैनबाग क्षेत्र की राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक को वाहन से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं तीन लोगों को नैनबाग के अस्पताल में भी भर्ती किया गया है। हादसे में आशु नौटियाल (44) पुत्र ब्रहमदत्त निवासी ग्राम क्यारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयपाल (28) पुत्र खजीदास, अरविन्द नौटियाल (35) धर्मदत्त, निखिल नौटियाल पुत्र अर्जुन दत्त निवासी ग्राम क्यारी, तहसील कालसी घायल हो गए। वहीं, गंभीर घायल सुशील (39) पुत्र परमानंद निवासी मरोड़ गांव को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

error: Content is protected !!