गधेरे में गिरी कार,एक की मौत,दो अन्य घायल

Share Now

कोटद्वार। एक कार अनियंत्रित होकर गधेरे में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य घायल हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना थाना थलीसैण जोगिमणी मोटर मार्ग बीरोंखाल के पास हुई है जहां एक वाहन सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी-मटकुंड, पटृी-सावली, थाना थैलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल तथा अनिरुद्ध पुत्र मुकेश गौड़ (उम्र-21 वर्ष), निवासी ग्राम-सिरौली, थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजरों पहुंचाया। जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं मृतक की पहचान तेजपाल सिंह पुत्र राजेश सिंह (उम्र-51वर्ष), ग्राम मटकुंड, पटृी-सावली थाना थैलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!