कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, तीन घायल

Share Now

पौड़ी। पौड़ी जिले के रिखणीखाल में एक कार खाई में गिर गई। हादसा गुरुवार देर रात हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया कि उक्त कार सवार फरीदाबाद (हरियाणा) से शादी में शिरकत करने के लिए पौड़ी जिले के रथुवाढाब गांव में जा रहे थे कि तभी ये अनहोनी हो गई। घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि गुरुवार की रात रथुवाढाब और ढौंटियाल के बीच एक इनोवा कार गहरी खाई में गिर गई थी। सूचना पर पुलिस चैकी प्रभारी ओमप्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे वाहन में फंसे लोगों को निकाला। हादसे में तेजवीर पुत्र सुरेंद्र गुसाईं और राजेंद्र सिंह रावत पुत्र मनवर सिंह रावत निवासी फरीदाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। धनवीर पुत्र प्रेम सिंह गुसाईं, मनोज पुत्र सुभाष व सुनील पुत्र संतराम निवासी फरीदाबाद घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!