लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर 64 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 307 गिरफ्तार

Share Now

देहरादून। महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सामने प्रस्तुत न होने पर हरिद्वार में 01 और व्यक्ति के विरुद्ध हत्या के प्रयास के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अब तक प्रदेश में कुल 08 व्यक्तियों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 07 अभियोग पंजीकृत किय गए हैं।कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर आज 14 अप्रैल को प्रदेश में कुल 64 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 307 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1534 अभियोगों 6109 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 16608 वाहनों के चालान, 4200 वाहन सीज एवं 79.01 लाख रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

error: Content is protected !!