- हत्या में पत्नी सहित 5 पर मुकदमा
हल्द्वानी
ससुराल वालों से चल रहे विवाद के चलते एक पत्नी अपने ही पति की जान की दुश्मन बन गयी | पुलिस को विडियो क्लिप दिखाकर पीड़ित पक्ष ने हत्या के पीछे का मकसद समझाने का प्रयास किया | मृतक की बहिन की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी सहित ससुराल पक्ष पर हत्या का मुकदम दर्ज कर जांच सुरू कर दी है |
हल्द्वानी के काठगोदाम में 24 दिसंबर की रात चांदमारी इलाके में ढाबा संचालक अमित कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आज पुलिस ने मृतक अमित की बहन की तहरीर पर अमित की पत्नी सहित ससुरालियों पर हत्या और हत्या के षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने अमित की छोटी बहन शालिनी की तहरीर पर अमित की पत्नी निकिता सास मीना देवी ससुर दिनेश कुमार साली अंकिता और कविता के खिलाफ धारा 302 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है साथ ही उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कई तथ्य सामने आए हैं जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
सुनील कुमार मीणा, एसएसपी नैनीताल
