कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वाले युवक पर केस दर्ज

Share Now

देहरादून। रुद्रपुर में कोरोना वायरस को लेकर अफवाह उड़ाने वाले युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गत रविवार की रात भूतबंगला निवासी शाहिद रजा ने सोशल मीडिया में कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की। इसकी शिकायत लोगों ने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह से कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश के बाद रम्पुरा पुलिस चैकी इंचार्ज केजी मठपाल ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लिया गया है।

error: Content is protected !!