स्कूली छात्राओं से अभद्रता का मामला,स्कूल पहुंची बाल संरक्षण आयोग की टीम

Share Now

हरिद्वार। स्कूली छात्राओं के साथ अभद्रता मामले का बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान ले लिया है। आयोग ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं और शिक्षकों से घटना की जानकारी ली है। घटना 28 फरवरी की है. जबकि छात्राओं द्वारा वीडियो वायरल करने करने के बाद उच्चाधिकारियों और डीएम के संज्ञान में मामला आया है। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दे दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के ब्लॉक बहादराबाद की स्कूली छात्राओं को 28 फरवरी को विद्यालय की तरफ से बाल शोध विज्ञान मेले में प्रतिभाग करने के लिए रोशनाबाद भेजा गया था। छात्राओं का आरोप है कि उनके साथ महिला शिक्षिक को न भेजकर दूसरे स्कूल के अनुदेशक को भेजा गया। जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापक अपनी निजी गाड़ी से रवाना हुए। छात्राओं का आरोप है कि अनुदेशक ने उनके बीच में बैठकर ऑटो चालक को फिल्मी गाने चलाने को कहा और उनके साथ आते-जाते समय रास्ते में अभद्रता की। आरोप है कि छात्राओं के साथ अभद्रता की जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक और छात्रावास के वार्डन स्तर को भी थी। लेकिन उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी। बल्कि प्रधानाध्यापक मामले को टालने में लगे रहे। वहीं, 2 मार्च को छात्राओं के अभद्रता वाले वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता को जांच के आदेश दिए। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब इव मामले का संज्ञान बाल संरक्षण आयोग ने भी लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं के बयान लिए।
रविवार देर रात तक हुई बर्फबारी के बाद अब औली की वादियां चांदी सी चमक रही हैं। यहां मौसम खुशनुमा बना हुआ है। अभी तक करीब तीन फीट तक बर्फ जमी है। बर्फ का मजा लेने बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंच रहे हैं। यहां मार्च के महीने में जनवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!