चमोली – वाहन दुर्घटनाग्रस्त 5 घायल- दो को एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश जबकि तीन अन्य को भी हाई सेंटर रेफर

Share Now

वाहन दुर्घटनाग्रस्त 5 घायल

चमोली जिले के विकासखंड देवाल के अंतर्गत देवाल-सुयालकोट मोटर सड़क पर  एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इस में सवार 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इनमें से दो घायलों की गंभीरता स्थिति को देखते हुए एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश के लिए भेज दिया गया हैं।

गिरीश चंदोला चमोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 11 बजें एक मैक्स वाहन संख्या यूके11 टीए 1626 देवाल से सुयालकोट की ओर जा रही थी कि अचानक तलौर गांव के आवादी क्षेत्र के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो कर करीब 50 मीटर नीचे मकानों के पास जा गिरी।वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही तलौर सहित आसपास के ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।सभी घायलों को 108 एवं अन्य वाहनों के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में लाया गया जहां पर  चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। दुर्घटना में घायल दो लोगो की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को एयर एम्बुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया जबकि तीन अन्य घायलों को भी हाई सेंटर रेफर कर दिया गया हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थराली के उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार, आदि मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही देवाल के ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू घटना स्थल एवं चिकित्सालय पहुंचे जहां पर दो घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने आपदा सचिव अमित नेगी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को घटना एवं घायलों की स्थिति की देखते हुए एयर एम्बुलेंस की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!