चमोली हादसा – टिहरी कांग्रेस हर मदद के लिए तैयार – राकेश राणा

Share Now

टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड

चमोली जिले की प्राकृतिक आपदा अत्यंत दुखदाई, दुःख की इस घड़ी में कांग्रेस प्रभावितों के साथ :
राकेश राणा
|

सरकार को राहत, बचाव व जीवन संरक्षण हेतु प्रभावी कदम उठाने चाहिए:

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने चमोली जनपद में आई आपदा पर गहरा दुःख व्यक्त किया है |
हिमखंड टूटने से इस प्राकृतिक आपदा को अत्यंत पीड़ादाई तथा दुर्भाग्यपूर्ण बताया |
जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राकेश राणा ने सरकार से तत्काल उचित राहत व बचाव कार्य करने का अनुरोध किया है और कहा कि जिस तरह जल के वेग से सम्पूर्ण ऋषि गंगा पॉवर प्रोजेक्ट तबाह हो गया है उससे प्रबल सम्भावना है कि यह आपदा हरिद्वार तक के क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है|
अतः सरकार को स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एनडीआएफ व वायु सेना की सहायता से लोगों को सुरक्षित निकालने व जीवन संरक्षण के उपायों हेतु जुट जाना चाहिए हम सभी कांग्रेस जन इस समय सरकार के साथ खड़े है। साथ ही चमोली जनपद एवं प्रदेशवासियों से इस विषम परिस्थिति में धैर्य, साहस व एकता की भावना के साथ सामना करने का अनुरोध करते हैं |साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि इस विकराल प्राकृतिक आपदा के समय में कांग्रेस पीड़ित परिवारों और प्रभावितों के साथ साथ हर पल खड़ी है |
सैलाब में बहे लोगों व हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं है।हम ईश्वर से आपदाग्रस्त क्षेत्र में रह रहे सभी लोगों के लिए सलामती की प्रार्थना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!