चमोली – महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध

Share Now

 केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामो में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में चमोली जिले के  थराली ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष देवी जोशी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामलीला मैदान थराली से pnb चौक तक जुलूस निकाला ,जिसके बाद pnb चौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की \

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवी जोशी ने कहा कि जब से मोदी सरकार केंद्र में आई है महंगाई चरम पर है और पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन सरकार जनता की नही बल्कि महज उद्योगपतियों की सरकार बनकर  रह गई है।

वहीं  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विनोद रावत ने भी महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों के दामो में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि 2014 से पहले पेट्रोल डीजल के दामो में वृद्धि को लेकर मोदी जी कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते थे लेकिन आज मोदी राज में पेट्रोल शतक मारने को तैयार बैठा है बावजूद इसके पेट्रोल डीजल की कीमतों में राहत देने की बजाय रोजाना वृद्धि की जा रही है जिसका कांग्रेस विरोध करती रहेगी

-विनोद रावत पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस

देवी जोशी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!