चमोली – दिल्ली से गाव लौटे थे एक ही परिवार के चार लोग, बेटी कॉरॉना पॉजिटिव , मा संदिग्ध जबकि दो भाई नेगेटिव

Share Now

17 वर्षीय युवती निकली कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली से गांव लौटे चमोली जिले के एक गांव में एक ही परिवार के 4 सदस्यों में से बेटी कोरोना पॉजिटिव, मां की रिपोर्ट संदिग्ध जबकि दो भाइयों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है ।प्रशासन ने मां-बेटी को फैसिलिटी क्वारंटाइन सेंटर भेजकर मां का दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

गिरीश चंदोला थराली चमोली

थराली विकास खण्ड के ग्राम सभा किमनी के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे एक परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट में एक 17 वर्षीय लड़की की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव निकली ,
लड़की की मां की रिपोर्ट पर अभी भी संशय जबकि दो भाइयों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। दिल्ली से घर लौटी थी।
मां – बेटी आज को भेजा गया भराड़ीसैंण फेसिलिटी कोरेंटाइन सेंटर।

वही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ नवनीत चौधरी का कहना है। कि पिछले दिन दिल्ली से आये एक परिवार के 4 सदस्य अपने गाँव लौटे थे। जिसमें से बेटी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। और माँ संदेह में है। आज फिर से महिला का दोबारा सैम्पल जांच के लिये भेज दिया गया है। माँ , बेटी को भराड़ीसैंण फेसिलिटी कोरेंटाइन सेंटर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!