चमोली : 4 कारों 1 ट्राला सहित दुकान में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान

Share Now

थराली / देवाल विकासखंड में रात्रि के समय अज्ञात कारणों से आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई | देवाल के अंतर्गत मानमती गांव में खडी 4 कारों 1 ट्राला सहित एक दुकान में लगी भीषण आग के कारण लाखों का नुकसान हो गया हैं।

गिरीश चंदोला

यहां मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात किसी समय देवाल-सुयालकोट-खेता-मानमती मोटर सड़क पर मानमती गांव में खड़े 5 वाहनों के साथ ही एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग में दलीप सिंह पुत्र किशन सिंह की दुकान एवं उसके अंदर पिंडर घाटी क्षेत्र के कई गांवों के विवाह के लिए रखे गए लाखों रुपयों का सामना जल कर खाक हो गया हैं।जब कि यहां पर खड़ी देव भूमि कस्टक्सन कंपनी ऋषिकेश का यूके 014 सीए 3813 ट्राला,मानमती के खिलाप सिंह दानू की अल्ट्रो कार यूके 07 बीएन 2155,मानमती के ही पुष्कर सिंह दानू की कार यूके 07-9885, उदेपुर सौरीगाड़ की गोविंद सिंह की हुंडई कार नंबर यूके 07 डीक्यूं 8033 वाहन जल कर खाक हो गए हैं। जबकि चनियाली के हेमंत गड़िया की कार यूके 07 डीएल 6719 को आंशिक क्षति पहुंची है।

सूचना मिलते ही बोरागाड़ के राजस्व उपखण्ड निरीक्षक नवल किशोर मिश्रा अपने सहयोगी देव सिंह दानू के साथ घटनास्थल मानमती पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात किस समय दुकान एवं वाहनों में आग लगी ग्रामीण सही समय नही बता पाए हैं। घटनास्थल गांव के आवादी क्षेत्र से कुछ दूर होने के कारण नुकसान अधिक हुआ हैं। बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया हैं।आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही देवाल के ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू भी घटनास्थल मानमती पहुंचे जहां पर उन्होंने मामले की जानकारी प्राप्त करते हुए घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को शासन, प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

वहीं इस पूरे मामले पर दूरभाष पर जानकारी देते हुये देवाल ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने कहा कि शरारती तत्वों के द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है. जिन शरारती तत्वों के द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया उनकी गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है. वही आगजनि की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!