चमोली : गाड़ी से उतर कर नदी मे लगाई छलांग – नहीं मिला शव

Share Now

युवक ने लगाई पिंडर नदी में छलांग, पुलिस जुटी खोजबीन में

गिरीश  चंदोला थराली

थराली बाजार में बुधवार को एक व्यक्ति ने अचानक ही गाड़ी से उतरकर पिण्डर नदी पर बने मोटरपुल से नदी में छलांग लगा दी | युवक छलांग लगाते ही पिण्डर नदी की तेज धारा में बहने लगा , स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना थाना थराली को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी | पुलिस द्वारा राहत बचाव कार्य के लिए sdrf को भी बुलाया गया है

थानाध्यक्ष ध्वज्वीर सिंह पवार ने बताया कि थराली मुख्य बाजार पुल से एक युवक ने पिंडर नदी पर छलांग लगाई है | युवक का नाम संजय गुसाईं पुत्र हरचन सिंह गुसाईं उम्र 42  निवासी तुंगेश्वर का है। युवक की तुंगेश्वर में जरनल स्टोर की दुकान बताई जा रही है। युवक की खोजबीन पिंडर नदी के तट पर की जा रही है. वहीं युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!