चमोली – जंगल मे प्रेमी जोड़े को जहर देकर मार डाला, वन विभाग में मचा हड़कंप

Share Now

प्रेम के खिलाफ इंसानी फितरत अब सीमाओं को तोड़ते हुए वन के अधिकार क्षेत्र में में भी दखल देने लगी है ताजा मामले में चामोली जिले के देवाल विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र नलधुरा गांव में नर मादा घुरड़ के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जोड़े की मौत जहर देने से हुई है मामला दर्ज कर जांच की जाएगी

गिरीश चंदोला थराली चामोली

देवाल विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र नलधुरा गांव मैं दो मृत घुरड़ के मिलने से वन विभाग में अफरा तफरी मच गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार नलधुरा गांव में मृत दो घुरड़ की सूचना 14 जून को वहां के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची , मौके पर दो मृत घुरड़ मिले
जिसके बाद मृत घुरड़ के शव को कब्जे में लेकर 15 जून को उनका पोस्टमार्टम किया गया

तदुपरांत सियालकोट के वन परिसर में शव को जला दिया गया

वहीं इस पूरे मामले में वन क्षेत्राधिकारी टीएस बिष्ट का कहना है. कि मृत घुरड़ को जहर देकर मारा गया है .जिसमे एक नर ,मादा है। नर घुरड़ की उम्र 12 एवं मादा की उम्र 8 साल थी। इस पर ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पता चलने पर ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!