विधान सभा चुनाव 2022 की ताल ठोक रही कांग्रेस को सडक पर विरोध प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता जुटाना मुस्किल हो रहा है | विधान सभा सत्र के दौरान भराड़ी सैन में नंदप्रयाग – घाट मोटरमार्ग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगो पर पुलिस कार्यवाही के खिलाफ पुतला दहन करने के लिए कार्यकर्ताओ का टोटा साफ़ नजर आया
थराली / गिरीश चंदोला
गैरसैंण में सोमवार को बजट सत्र के दौरान नंदप्रयाग – घाट मोटरमार्ग को डेढ़ लेन करने की मांग को लेकर आंदोलनकारी भराणीसैण पहुंचे थे जहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया था | प्रशासन की इस कार्यवाही से नाराज विपक्षी दल कांग्रेस ने जहां प्रदेशभर में आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही का विरोध करते हुए सरकार का पुतला दहन किया , वहीं थराली में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण में हुई घटना के विरोध में मुख्य बाजार में राज्य सरकार का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ,कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक सहित सूबे के मुख्यमंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए सोमवार को आंदोलनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्यवाही को गलत बताया लेकिन इस कार्यक्रम में कांग्रेस के महज गिने चुने कार्यकर्ता ही नजर आए, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर पूर्व विधायक तक अधिकांश कांग्रेसी कार्यकर्ता पुतला दहन कार्यक्रम में नजर तक नही आये
ऐसे में कहा जा सकता है कि विपक्ष की भूमिका में भी कांग्रेस मजबूत स्थिति में कहीं भी नजर नही आती और ये तस्वीरें बताती है कि गिने चुने कार्यकर्ताओं के भरोसे 2022 की राह अब भी कांग्रेस के लिए आसान नही है
अब्बल सिंह गुसाईं नगर अध्यक्ष थराली कांग्रेस
-संजीव बुटोला कांग्रेसी कार्यकर्ता
