चमोली : आंख में पट्टी बाँध कर पुजारी करते है इसकी पूजा – वांण लाटू मंदिर के कपाट खुलने पर पहुचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

Share Now

शुभ लग्नानुसार दोपहर 1 बजें  वांण लाटू  मंदिर के कपाट  खोलने के  दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी खीम सिंह ने आंखों में पट्टी बांध कर रहस्यमयी गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की  इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देश और प्रदेश वासियों के कल्याण की  कामना करते हुए पूजा में भाग लिया

गिरीश चंदोला, थराली

मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ प्रसिद्ध वांण लाटू धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए 6 माह के लिए खोल दिये गए  हैं। इस मौके पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कपाट खुलने की तमाम धार्मिक परंपराओं में समलित हो कर प्रदेश एवं देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

            पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बैसाख पूर्णिमासी के पावन पर्व पर सोमवार को प्रात: काल से ही लाटू धाम वांण में कपाट खुलने की प्रकृया प्रारंभ कर दी गई थी। इसके तहत वांण सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नंदा एवं लाटू देवता के भक्त मंदिर परिसर में जुटने लगे थे।हवन-यज्ञ एवं अन्य पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद शुभ लग्नानुसार दोपहर 1 बजें मंदिर के बहारी कपाटों को खोलते हुए इस मंदिर के रहस्यमयी गर्भगृह का कपाट खोला गया।इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी खीम सिंह ने आंखों में पट्टी बांध कर रहस्यमयी गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में लोक स्तुति के तहत झोड़ो का आयोजन किया गया।इन झोड़ो में देवस्तुती के दौरान कई लोगों पर नंदा भगवती,लाटू सहित कई अन्य देवी,देवता अवतारित हुए। जिन्होंने नाचते हुए श्रद्वालुओं को आर्शिवाद दिया।

लाटू धाम के कपाटोउद्वघाटन के इस ऐतिहासिक मौके पर प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई,लघु सिंचाई, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज भी वांण गांव पहुंचे यहां पर उन्होंने करीब पौने दो घंटों तक पूजा-अर्चना कर देश एवं राज्य के विकास, खुशहाली, समृद्धि निरोगिता की मां नंदा भगवती, लाटू देवता सहित अन्य देवी-देवताओं से प्रार्थना की। महाराज ने सभी पूजाओं में प्रतिभाग करने के साथ ही ग्रामीण महिला एवं पुरूषों के द्वारा लगाए एवं गाये जाने वाले झोड़ो में भी शिरकत की। इस अवसर पर हाटकल्याणी वार्ड के जिपंस कृष्णा बिष्ट, वांण की प्रधान पुष्पा देवी,क्षेपंस रामेश्वरी देवी, पूर्व क्षेपंस हीरा सिंह पहाड़ी,हीरा सिंह बुग्याली, महिला मंगल दल की अध्यक्षा नंदी देवी,युमंद अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, सरपंच महिपत सिंह आदि ने महाराज सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। जबकि कपाटोद्घाटन की प्रकृया में मंदिर के मुख्य पुजारी खीम सिंह बिष्ट,नारायण सिंह पिमोली,गब्बर सिंह दानू, पंडित हरी दत्त कुनियाल, रमेश कुनियाल, उमेश कुनियाल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!