हादसा
चट्टान दरकी एक की मौत एक घायल।
गिरीश चंदोला थराली चमोली
नारायणबगड़ परखाल मोटरमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी दरकने से एक बड़ा हादसा हुआ है ,घटना सोमवार सुबह लगभग 10 बजकर 45 मिनट की है ।
जब नारायणबगड़-परखाल मोटरमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी के नीचे कुछ लोग जाम खुलने का इंतजार कर रहे थे इसी बीच पहाड़ी खिसकने से सड़क पर जाम खुलने का इंतजार कर रहे दो लोग इस मलबे की चपेट में आ गए और सड़क से नीचे खाई में जा गिरे ,इनमें से एक व्यक्ति नरेश उम्र 45 निवासी डुंगरी को घटना के कुछ ही देर बाद निकाल लिया गया जबकि दूसरे व्यक्ति मुकेश उम्र 30 निवासी चोपता का पता घटना के लगभग डेढ़ घण्टे बाद निकाला जा सका युवक सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में मलबे में दबा मिला ।
दोनो घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाया गया जहां डॉक्टरों ने मुकेश निवासी चोपता को मृत घोषित कर दिया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार की लापरवाही से ये हादसा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानियो के मुताबिक सड़क निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा जाम की स्थिति में सड़क के दोनों किनारों पर न तो सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतेजाम किये हुए थे और न ही सड़क कटिंग का कार्य सही तरीके से किया जा रहा है स्थानियो ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य pmgsy के जिम्मे हैं और ठेकेदार द्वारा मानकों को ताक पर रखते हुए सड़क की चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है
वहीं मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी थराली ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला जा चुका है जिनमे से एक घायल को कर्णप्रयाग रेफर और दूसरे को phc नारायणबगड़ में चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया उपजिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार की लापरवाही सामने आयी है जिस पर जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी
