चमोली: पिंडर नदी के किनारे शव मिलने से हड़कम्प

Share Now

थराली / थराली थाना के अंतर्गत नारायणबगड़ विकासखंड में  पिंडर नदी के किनारे एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी  सूचना मिलते ही  मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरीश चंदोला, थराली
 नारायणबगड़ में पिंडर नदी के किनारे एक लगभग 38 वर्षीय युवक का  शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुँची उपनिरीक्षक नितिन  बिष्ट ने बताया कि मृतक का नाम शिवराज सिंह नेगी (38वर्ष)पुत्र स्व0मोहन सिंह नेगी ग्राम जाख भवाली नैनीताल हाल निवास देवाल चमोली है।

 उप निरीक्षक नितिन बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!