चमोली : सुमना 2 क्यूरा गाड़ एवलांच 10 लोगों के मौत की पुष्टि 7 हॉस्पिटल मे भर्ती

Share Now

मलारी जोशीमठ,

सुमना 2 क्यूरा गाड़ एवलांच हादसे का आज दूसरा दिन है | 5दिनों की बर्फबारी के बाद अब सुमना रिमखिम घाटी में मौसम खुला है,जिससे राहत और बंचाव  कार्य में लगी सेना और अन्य टीमो को मदद मिल रही है, वही इस पूरी घटना में अबतक 10 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। जबकि घायल -07 (06जोशीमठ आर्मी हॉस्पिटल मे भर्ती , 01देहरादून रेफर ) लोगों का उपचार चल रहा है।आप इन तस्वीरों से अंदाजा लगा सकते की सुमना 2 हिमस्खलन का मंजर कैसा रहा होगा,कैसे जान जोखिम में डाल सेना के जवांन रात के अंधेरे में रेस्क्यू कार्य कर ताज़ा एवलांच में दफन जिंदा मजदूरों की जिंदगी बचा रहे है,

वही बीआरओ से प्राप्त सुचना के अनुसार उनकी टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है घटना मे हताहत लोगो का विवरण तैयार किया जा रहा है, वही आज मौसम साफ होने के चलते सेना का रेस्क्यू अभियान फिर शुरू हा गया है जोशीमठ हेलीपैड से आज सुबह ही 2 चेतक हेली सुमना बॉर्डर की रेकी कर बचाव कार्य में सहयोग करने घटना स्थल को रवाना हुए,हिमस्खलन में लापता लोगों की खोजबीन लगातार जारी है,इधर BRO बर्फ से लकदक मलारी सुमना बॉर्डर रोड को युद्ध स्तर पर खोलने में जुटीं हुई है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!