कोरोना के दुसरे फेज को देखते हुए चार धाम यात्रा से जुड़े व्यवसायी अभी यात्रियों के आने पर भले ही संसय कि स्थिति में हो पर ऊपर से मिले आदेश के बाद जिला प्रशासन चार धाम यात्रा व्यवस्थाओ को लेकर कसरत करने में जुट गया है | उत्तरकाशी जनपद स्थित गंगोत्री और यमनोत्री धाम में मुलभुत सुविधाओ के साथ एक रूपता के लिए सभी भवनों को एक ही रंग में रंगने कि कवायद भी सुरु कि जा रही है |
चारधाम यात्रा व्यवस्था तैयारियों की आधारभूत सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।
मंगलवार को जिलाधिकारी ने गंगोत्री में राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय, स्नान घाट,स्वच्छता व्यवस्था,पेयजल, बिजली आपूर्ति आदि मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्नान घाट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाने व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।यात्रा से पूर्व सभी स्नान घाटों के निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा। नदी का जल स्तर बढ़ने से गंगोत्री धाम परिसर के सुरक्षा के दृष्टिगत नदी के किनारे में मजबूत सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। पेयजल की आपूर्ति सुचारू करने हेतु ईई जल संस्थान को सभी पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विद्युत संयोजन व झूलती तारों को ठीक करने के निर्देश ईई विद्युत को दिए।
धाम परिसर में एकरूपता लाने के लिए एक ही रंग का चयन कर सभी धर्मशालाओं,भवनों में रंग रोगन करने के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु ईओ को निर्देश दिए। कूड़ा इधर उधर फैंकने वालों के चालान किए जाय इस हेतु अभी से पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। धाम परिसर व स्नान घाट में पुरानी व खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को हटाने के निर्देश दिये। एलोपैथिक चिकित्सालय के मरमत्तीकरण का कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। ताकि यात्राकाल के दौरान यात्रियों व श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जा सके।
जिलाधिकारी ने गंगोत्री -गोमुख ट्रेक का भी कनखू बैरियर तक स्थलीय निरीक्षण किया।
