चार धाम यात्री और देशी विदेशी पर्यटक को भारत के अंतिम गांव माणा और देश के अंतिम चाय की दुकाँन के दीदार की मिली अनुमति।

Share Now


अब खुल चुकी है देश के अंतिम पर्यटन गाँव माणा गांव में आवाजाही,
अब चार धाम यात्री और देशी विदेशी पर्यटक भारत के अंतिम सरहदी गांव माणा सहित देश के अंतिम चाय की दुकाँन का भी दीदार कर पाएंगे |

अब तीर्थयात्री बद्रीनाथ के समीप माणा गांव मैं आवाजाही कर सकेंगे, माणा गाँव के ग्रामीणों ने पंचायत की बैठक के बाद इसकी अनुमति दे दी है|बता दें कि कोरोना महामारी के चलते माणा गांव के ग्रामीणों ने पिछले 5 महीनों से लोगों के प्रवेश पर रोक लगा रखी थी, ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि बद्रीनाथ आने वाले श्रद्धालु अब माणा गांव आ सकते हैं| स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीणों की बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि अब बाहरी लोगों को माणा गांव में आने की अनुमति दे दी गई है, जिससे पर्यटक भीम पुल, व्यास गुफा, वसुधारा आदि का लुफ्त उठा सकते हैं बता दें कि श्रद्धालु बद्रीनाथ जाने के बाद माणा गांव में आवाजाही के लिए प्रतिबंध होने के चलते नहीं जा पा रहे थे| वहां का दीदार नहीं कर पा रहे थे जिससे श्रद्धालुओं में निराशा बनी हुई थी लेकिन अब श्रद्धालु वहां आ जा सकते हैं जिससे लोगों में खुशी का माहौल है |आज भी लगातार काफी संख्या में श्रद्धालु भीम पुल एवं व्यास गुफा में काफी भीड़ बाढ़ देखने को मिल रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!