चौखुटिया – महामारी के दौरान शराब की होम डिलीवरी – 14 पेटी शराब के साथ 3 गिरफ्तार

Share Now

चौखुटिया

कोविड संक्रमण के बीच नशे के अवैध कारोबार में 3 अभियुक्त को किया गिरफ्तार 14 पेटी शराब की बरामद

चौखुटिया :- जहां प्रदेश भर में कोविड कर्फ्यू चल रहा है, वही अवैध तस्करी का खेल भी  खूब फलफूल रहा है। आए दिन पुलिस जगह—जगह अवैध शराब बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अवैध शऱाब का कारोबार करने वाले व्यक्ति इस आपदा में भी शराब की तस्करी से बांज नहीं आ रहे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भटट द्वारा कोविड कर्फ्यू के दौरान नशे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

अल्मोडा जिले के चौखुटिया पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्त इन्दर सिंह पुत्र रतन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम नैणी पोस्ट टैटूड़ा तहसील गैरसैण जनपद चमोली को वाहन सैन्ट्रो संख्या-UK18M-5612 में 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, कीमती रु0 28800.00 तथा एक अन्य मामले में अभियुक्तगण विक्रम सिंह पुत्र स्व0 अमर सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कालीमाटी पोस्ट मालकोट थाना गैरसैंण जनपद चमोली व रमेश सिंह पुत्र ज्ञान सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नैणी पोस्ट टैटूडा तहसील गैरसैण जनपद चमोली को वाहन ईको वैन संख्या-UK18TA-1135 में 10 पेटी सोलमेट ब्लैक डीलक्स व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब कीमती रु0 52800.00 परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थाना चौखुटिया में मुकदमा FIR No-13/ 21 धारा 60 / 72 आबकारी अधिनियम, 51B आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम, 188 भादवि बनाम इन्दर सिंह उपरोक्त, व मुकदमा FIR 14/ 21 धारा 60/ 72 आबकारी अधिनियम, 51B आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम, 188 भादवि बनाम विक्रम सिंह व रमेश सिंह आदि के खिलाफ कार्यवाही की गई ।
पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । इस मौके एसओ चौखुटिया अशोक कांडपाल एस आई ( प्रभारी खीड़ा ) मनमोहन सिंह ,आरक्षी नापु0 वीरेंद्र राय , दीपक कुमार ,कुन्दन सिंह बिष्ट
अनुज त्यागी आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!