भारत तिब्बत सीमा पर छोटा अमरनाथ, बच्चों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर देश दुनिया सें कोरोना मुक्ति के लिए की प्राथना

Share Now


13000 फिट की ऊंचाई पर स्थित भारत तिब्बत सीमा से सटे अंतिम गाँव नीति के टीमर सैण महादेव यानी छोटा अमरनाथ । जहां छोटे बच्चों ने शिवलिंग मैं जलाभिषेक कर देश दुनिया सें कोरोना मुक्ति के लिए प्राथना की

रिपोर्टर:- संजय कपरूवाण

सावन के पवित्र महीने मैं जहां देश भर के मंदिर शिव के जयकारों से गूंजते थे ,आज कोरोना के चलते इन भीड़ भाड़ वाले स्थानों मे शांति पसरी है वहीं उत्तराखण्ड के जनपद चमोली मैं विकास खंड जोशीमठ अन्तर्गत भारत तिब्बत सीमा सें सटे अंतिम गाँव मैं स्थित छोटा अमरनाथ के रूप मैं प्रसिद्द टीमरसैण महादेव मैं लगभग 13000 फिट क़ी ऊंचाई पर छोटे बच्चो ने जल चढ़ा कर देश और दुनिया सें कोविड 19 से मुक्ति पाने के लिए प्राथना की । उल्लेखनीय है कि नीति घाटी मैं जाँती नदी के किनारे जिसे दूध सागर भी कहा जाता है के समीप एक गुफा मैं असंख्य जलधाराएं शिव लिंग पर निरंतर बहती है यही जल धाराएं शीतकाल मे जो असंख्य बर्फ के शिवलिंगो मे परावर्तित होती है. जिसे देखने देश और दुनिया से लोग नीति घाटी पहुँचते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!