विकास खण्ड भटवाडी की ब्लॉक प्रमुख श्रीमति विनीता रावत ने आज सीमान्त गांव उपला टकनौर के हर्षिल गांव में पहुचकर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली और इस कोरोना संकट की घंडी में लोगो से मास्क तथा उचित सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहां गया और अपनी सुरक्षा अपने हाथ हमें स्वयम जागरुक होकर इससे निपटना है जिसके लिए हमें हर समय तैयार रहने की आवश्यता पर बल दिया।

उसके बाद क्षेत्र के सभी गांवो से आये नवर्निवाचित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए प्रमुख श्रीमति विनीता रावत को ज्ञापन प्रेषित किये और इसी कार्यक्रम के तहत हर्षिल क्षेत्र में प्रमुख विनीता रावत एवं क्षेत्र के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यो के द्वारा वृक्षा रोपण किया गया क्षेत्र के लोगो का कहना है कि इस बार यात्रा न चलने से इस क्षेत्र को आर्थिकी के रुप में काफी नुकसान हुआ है उसके लिए भी सरकार से क्षेत्र को लाभ देने की मांग की गई ।।
आत्मनिर्भर भारत में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री
मा0 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ई-संवाद किया।
कोविड-19 से लड़ाई में पंचायत प्रतिनिधियों के योगदान की सराहना की उपला टकनौर में यह कार्यक्रम भी था जिसमें प्रमुख मुख्य रुप से सामिल होकर यहां के जनप्रतिनिधियों के साथ ई संवाद में मुख्यमंत्री से जानकारी हासिल की।
