मुख्य सचिव का उत्तरकाशी दौरा – विधायक गंगोत्री को सूचना नहीं – पहाड़ी भवन शैली के मुरीद हुए संधु

Share Now

उत्तराखंड प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने उत्तरकाशी जनपद के विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम रैथल एवं हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर जनपद में पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा लिया । उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम रैथल में बैठक आयोजित कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

इस दौरे को लेकर गंगोत्री के नव निर्वाचित विधायक सुरेश चौहान को कोई जानकारी नहीं दी गई । दूरभाष पर विधायक चौहान ने बताया कि वे विधान सभा अध्यक्ष के चुनाव के चलते राजधानी देहरादून मे व्यस्त रहे । उन्होने बताया कि जिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिये जा चुके है कि धरातल पर काम होता हुआ दिखना चाहिए चाहे कछुवा गति से चल रहे तिलोथ पुल निर्माण हो अथवा नगर क्षेत्र मे पार्किंग । सभी अधिकारियों को पहले प्यार की भाषा मे समझाया जाएगा अगर समझ नहीं आया तो यूपी के बाबा योगी का स्टायल अपनाया जाएगा । गौरतलब है की गंगोत्री विधान सभा के जिस क्षेत्र मे विधायक सुरेश चौहान ब्लौक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के रूप मे सेवा कर चुके है उस इलाके मे सीएस के दौरे को लेकर उनसे कोई इमपुट लिया जाता तो क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर साबित हो सकता था ।

होम स्टे से बढ़ता पर्यटन

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए होमस्टे योजना को बढ़ावा दिया जाय । डीएम द्वारा जनपद में सीवर लाइन नहीं होने की समस्या बताए जाने पर मुख्य सचिव ने सीवर समस्या के निदान हेतु वाटर ग्रेविटी के हिसाब से फेजिज बनाये जाने का सुझाव दिया , इसके लिए उन्होने जरूरी धनराशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया ।

चीन से लगे बार्डर पर जगमग होंगे गाँव

दौरे मे मुख्य सचिव ने विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम जादुंग एवं नेलांग के विस्थापितों को उनके इन्हीं मूल ग्रामों में बसाये जाने को लेकर की जा रही कार्रवाई की डीएम से जानकारी ली । जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 28 एवं 29 मार्च को ग्राम जादुंग के संयुक्त सर्वे का निर्णय लिया गया है जबकि ग्राम नेलांग का सर्वे माह अप्रैल में किया जाएगा ।

चार धाम यात्रा मार्ग मे मनमानी पर उतर आयी है बीआरओ – डीएम मयूर दीक्षित

मुख्य सचिव द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी जिलाधिकारी से ली गई । जिस पर डीएम ने बताया कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की कार्यदायी संस्था बीआरओ द्वारा कार्य धीमी गति से किया जा रहा है, साथ ही सम्बन्धित कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों की निजी सम्पत्ति को जो नुकसान पहुंचाया जा रहा है उसकी भी सुनवाई या क्षतिपूर्ति नहीं की जा रही है ।

फूड प्रोसेसिंग यूनिट पर ज़ोर

मुख्य सचिव ने कृषि विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी के दौरान जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में फूड प्रोसेसिंग की छोटी – छोटी यूनिट स्थापना की शुरुआत की जाय! ताकि फल सब्जियों आदि को सड़ने से बचाया जा सके तथा आपूर्ति व्यवस्था को उचित बनाया रखा जा सके l मुख्य सचिव द्वारा चार धाम यात्रा की तैयारियों के बारे में भी जिलाधिकारी से जानकारी ली गयी! जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है! इसके अलावा जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव को जनपद में चिकित्सकों की कमी की समस्या से भी अवगत कराया!

मुख्य सचिव द्वारा ग्राम रैथल में स्थित 500 वर्ष पुराने ऐतिहासिक पंचपुरा भवन, मां जगदम्बा मन्दिर, ग्रोथ सेंटर एवं पृथ्वी राज राणा के होमस्टे का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया l इस दौरान मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को पंचपुरा भवन के सौन्दर्यीकरण हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये l मुख्य सचिव द्वारा ग्राम रैथल एवं नटीण के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निरस्तारण के निर्देश दिये गये!
इससे पूर्व मुख्य सचिव द्वारा हर्षिल में भी पर्यटन विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया l

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल , ग्राम प्रधान रैथल सुशीला राणा सहित अन्य लोग व अधिकारी मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!