गंगा के किनारे बसा यह शहर हरिद्वार दुनिया के सबसे पवित्र शहरों में से एक है, इसे पौराणिक व्याख्या में इसे ‘मायापुरी’ के नाम से भी पुकारा गया है, धर्मनगरी आजकल आत्महत्या का शहर बनती जा रही है | पिछले तीन दिनों से धर्मनगरी हरिद्वार को शर्मसार करने वाली तीन घटनाओं ने आम लोगो के जमीर को झकझोर कर रख दिया है| इन घटनाओं ने रिश्तो को शर्मसार किया गया है जो अपने आप में जघन्य अपराध की श्रेणी में आती है|
उत्तरी हरिद्वार से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल में खुदकुशी करने वाली महिला व युवक की पहचान रेवाड़ी हरियाणा निवासी देवर-भाभी के रूप में हुई है, महिला विधवा थी और देवर भी शादीशुदा था, प्रेम संबंध के चलते दोनों परिवारों में विवाद बना हुआ था, इसी कारण 10 दिन पहले उन्होंने हरिद्वार आकर खुदकुशी कर ली,जिसमे भाभी के तीन और देवर को दो बच्चे हैं |
दूसरी तरफ एक पिता ने नशे के लिए पैसा न देने पर बेटी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है लड़की को फिलहाल ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है तीसरी घटना में नवजात को डी.पी.एस स्कूल के पीछे कोई महिला लोक लिहाज के डर से छोड गई , जहां नवजात मृत मिला| एस पी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि तीनो मामलो में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है |
