देहरादून। माता-पिता की देखभाल से वंचित बच्चों और अनाथ बच्चों के समग्र विकास के प्रति समर्पित भारत का सबसे बडा गैर सरकारी संगठन एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज ऑफ इंडिया का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ष्ई-तरंग 2020ष् के ग्रैंड फिनाले को आज यहां फेसबुक पर स्ट्रीम किया गया, जिसने सैकड़ों बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाया जो एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज में रहते हैं और जो देश भर में गैर सरकारी संगठन के आउटरीच कार्यक्रमों के लाभार्थी परिवारों से संबंधित हैं। इसके तहत गायन, नृत्य, और भाषण सहित विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
ग्रैंड फिनाले में मुख्य अतिथि असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल थे। इस समारोह में डब्ल्यूसीडी छत्तीसगढ़ की संयुक्त निदेशक अर्चना राणा और पद्मश्री गोपाल प्रसाद दुबे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। हरियाणा के अनंगपुर के इरफाना एकल गायन प्रतियोगिता के विजेता बने, जबकि उपविजेता महाराष्ट्र के लातूर की नेहा रही। युगल गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ग्रीनफील्ड्स, हरियाणा की अंजलि और साबरा को मिला और द्वितीय पुरस्कार उत्तराखंड के भीमताल के प्रशांत और बिमला को मिला। ग्रुप डांस प्रतियोगिता के विजेता ग्रीनफील्ड्स, हरियाणा की कोमल, एकता, अंजू और निष्ठा थीं, जबकि उपविजेता पुदुचेरी की पवित्रा, सुबास्री, अबिनाया और जयंती थीं। विज्ञान परियोजना प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार उत्तर प्रदेश के वाराणसी की परिणीति ने जीता जबकि महाराष्ट्र के लातूर की अंजलि काटपुरे ने द्वितीय पुरस्कार जीता। हिंदी और अंग्रेजी में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता क्रमशः भोपाल के खजुरिकलन की मानसी और कोलकाता के स्वयं रहे। हिंदी में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता के उप विजेता हरियाणा के ग्रीनफील्ड्स के कनिष्क थे और अंग्रेजी में आंध्र प्रदेश के तिरुपति की संगीता थी। क्विज प्रतियोगिता में ओडिशा के राउरकेला की दुर्यादानंद और रोहित टीम पहले स्थान पर रही, जबकि आंध्र प्रदेश के तिरुपति के गंगाद्री और अशोक की टीम ने द्वितीय पुरस्कार जीता।
