सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, पटेलनगर पुलिस ने पांच को पढ़ाया कानून का पाठ
देहरादून, 29 मई: देहराखास क्षेत्र में दो पक्षों के बीच बच्चों को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते सड़क पर तमाशा बन गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक शांति व्यवस्था को ही खतरे में डाल दिया।
सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बेकाबू होती चली गई। लोग पुलिस के सामने ही एक-दूसरे से उलझने लगे और हाथापाई पर उतारू हो गए।
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों से कुल 5 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्तियों की सूची:
- इन्तजार पुत्र यामीन, निवासी कारगी ग्रांट, उम्र 30 वर्ष
- सद्दाम पुत्र शरीफ, निवासी कारगी ग्रांट, उम्र 32 वर्ष
- रिज़वान पुत्र मौ० यूनूस, निवासी कारगी ग्रांट, उम्र 36 वर्ष
- शहजाद पुत्र एजाज, निवासी कारगी ग्रांट, उम्र 32 वर्ष
- अयान पुत्र इमरान, निवासी कारगी ग्रांट, उम्र 19 वर्ष
पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी
- हेड कांस्टेबल सुशील कुमार
- कांस्टेबल मनोज सुन्दरियाल
- कांस्टेबल हरीश नेगी
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का सफल प्रयास किया है। पुलिस का संदेश साफ है—सार्वजनिक जगहों पर कानून तोड़ने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।
