चिन्यालीसौड़ : नगर पालिका उप चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्यासी श्री मेघचंद रमोला निर्विरोध निर्वाचित

Share Now

चिन्यालीसौड़ : नगर पालिका  उप चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्यासी श्री मेघचंद रमोला निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।  मेघचंद रमोला को वार्ड नं 6से निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण निर्वाचन अधिकारी और लोनि खण्ड चिन्यालीसौड़ के अधिशासी अभियंता  मनोज दास जी ने सौंपा , चिन्यालीसौड़ पालिका की सभासद की यह सीट श्री मनवीर सिंह मेहरा जी की मृत्यु के कारण रिक्त हुई थी, जिस पर आम सहमति बनाकर श्री मेघचंद रमोला ने पार्टी ‌के अधिकृत प्रत्याशी के रुप में नामांकन पत्र दाखिल किया था और आज अभी चुनाव अधिकारी के द्वारा इसकी घोषणा की गई।

इस अवसर चिन्यालीसौड़ के मंडल अध्यक्ष श्री विजय बडोनी जी, पूर्व राज्यमंत्री श्री रामसुन्दर नौटियाल जी,ARO व सहायक अभियंता श्री जयकृष्ण जुयाल एवं श्री महेश कुमार ,मण्डल उपाध्यक्ष संजय कंडियाल , किसान मोर्चे के मण्डल अध्यक्ष वीरपाल सिंह, वार्ड नं0 4 के सभासद नरेंद्र नेगी,वार्ड न0 5 के सभासद प्रतिनिधि के रूप में ओम प्रकाश सेमवाल ,भाजपा के वरिष्ठ नेता शूरवीर नेगी जी,नमामि गंगे के मण्डल संयोजक विनोद घिल्डियाल जी मौजूद रहे। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विजय बडोनी जी ने वार्ड नं 6नागणी धनपुर की महान जनता वासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया जिनकी वजह से वार्ड नं0 6 में भाजपा के अधिकृत प्रत्यासी को निर्विरोध चुना गया साथ ही अपने संगठन के जिले के मुखिया व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए बधाई प्रेषित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!