प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नगरमंडल चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष डॉ0 विजय बडोनी जी के द्वारा BPL व अंत्योदय राशन कार्डधारियों के बीच माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व मा0 मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी के चित्रयुक्त थैलों में मुफ्त राशन वितरण किया गया |
उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 7 अंतर्गत आज करीब 70 लोगो को योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन बांटी गई बताते चले कि राशन कार्ड के प्रति यूनिट पर 3 किलो गेंहू और 2 किलो चावल निशुल्क बांटा जा रहा है | मण्डल अध्यक्ष विजय बडोनी ने बताया कि कोविड काल संकट मे पड़ी आजीविका को ध्यान मे रखते हुए केंद्र सरकार ने मई 2021 से नवंबर तक यह योजना चलायी है ताकि कम से कम गरीब का चूल्हा जलता रहे |
इस अवसर पर वरिष्ट भाजपा नेता गोपाल सिह रावत जी,सभासद प्रतिनिधि वार्ड नं0 7 सुमन बडोनी जी,भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष अनु0 जाती मोर्चा मनबीर जी, अमित जी ,अधिकृत राशन विक्रेता त्रिलोक पँवार जी आदि लोग उपस्थित रहे।
