चुनाव प्रचार में शामिल होने शिमला पहुंचे सीएम धामी

Share Now

देहरादून। हिमाचल चुनाव में उत्तराखण्ड भाजपा ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को शिमला पहुंचे। यहां वे माल रोड पर निकाले गए जन संपर्क अभियान में शामिल हुए।
हिमाचल विधानसभा चुनाव के प्रचार में उत्तराखंड भाजपा ने भी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को शिमला पहुंचे। यहां वे माल रोड पर निकाले गए जन संपर्क अभियान में शामिल हुए। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासपरक सोच के कारण आज भारत ने दुनियां में अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्हांेने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व देश बहुमुखी विकास कर रहा है। सीएम धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा देश को उन्नति के शिखर तक ले जाएगी। सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी प्रचार मैदान में उतरे थे। वे दो दिन हिमाचल के दौरे पर हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी विधायक व पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!