मोटर मार्ग निर्माण में वन भूमि की आपत्तियों को निस्तारित करने पर सीएम आभार व्यक्त किया

Share Now

देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की। उन्हांेने चामासारी-बार्लोगंज मोटर मार्ग के निर्माण में वन भूमि से सम्बन्धित आपत्तियों को निस्तारित किये जाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। विधायक जोशी ने बताया कि वर्ष 2004 से यह सड़क वन विभाग से स्वीकृत हो गयी थी किन्तु गैर वानिकी कार्यो के लिए 8 हैक्टेयर भूमि उपलब्ध न होने के कारण यह प्रकरण अधर में रह गया था। उन्होनें बताया कि जिलाधिकारी देहरादून द्वारा डोईवाला तहसील के अन्र्तगत चामासारी-बार्लोगंज सड़क निर्माण में गैर वानिकी कार्यो के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गयी है। उन्होनें इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
इसके अतिरिक्त, विधायक जोशी ने बताया कि मसूरी में हैलीपेड निर्माण हेतु स्वास्थ्य विभाग की भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को स्थानान्तरित की जानी है। उन्होनें बताया कि यह मुख्यमंत्री घोषणा के अन्र्तगत कार्य होना है और मसूरी विश्व मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटक स्थल है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना ‘उड़ान‘ के तहत देहरादून-मसूरी रुट पर हैलीकाप्टर सेवा प्रारम्भ किये जाने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा कार्यवाही की जानी है। उन्होनें बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी में हैलीपेड निर्माण हेतु चयनित भूमि का उड्डयन से सम्बन्धित तकनीकि विशेषज्ञों के साथ निरीक्षण किया गया, उनके द्वारा गनहिल स्थिल राजकीय सेंट मेरिज चिकित्सालय (इंडोर) निकट एवलोन रिसोर्ट, जो  स्वास्थ्य विभाग की भूमि है, पर हैलीपेड निर्माण की अनुशंसा की गयी है। विधायक जोशी ने इस भूमि को स्वास्थ्य विभाग से स्थानान्तरित कर नागरिक उड्डयन विभाग को दिये जाने का अनुरोध किया। विधायक जोशी ने मुख्यमंत्री से अनारवाला, सिरमौर मार्ग एवं दून विहार पेयजल योजनाओं को स्वीकृत करने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विधायक जोशी द्वारा बतायी गयी सभी समस्याओं का संज्ञान लिया और सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। उन्होनें विधायक जोशी को जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल एवं राजीव गुरुंग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!