दून पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से सीएम त्रिवेंद्र ने की मुलाकात

Share Now

देहरादून। महाराष्ट्र के राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी शनिवार को देहरादून पहुंचे। कोश्यारी रविवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के यहां शादी समारोह में शामिल होंगे।
कोश्यारी शनिवार को साढ़े दस बजे की फ्लाइट से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से कोश्यारी सीधे डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान कोश्यारी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। राज्यपाल कोश्यारी के दून पहुंचने की सूचना पर मीडिया कर्मियों ने उनसे मुलाकात की कोशिश की लेकिन कोश्यारी उनसे नहीं मिले। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को देर सांय महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश से सम्बन्धित विभिन्न समसामयिक विषयों पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!