सीएम और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे 25 जुलाई से जिलों में प्रवास
देहरादून,
प्रदेश बीजेपी ने मिशन 2022 का पूरा होमवर्क तैयार कर कार्यकर्ताओ मे बाँट दिया है | 24 जुलाई से 25 अगस्त तक एक महीने के कार्यक्रम मे सूबे के मुखिया सीएम पुष्कर सिंह धामी सभी 13 जिलो मे और सभी मंत्री 252 मंडलो मे रात्री निवास कर जन समस्याओ को सुनेंगे | इसके अलावा पार्टी के संगठन पदाधिकारियों को भी छोटे छोटे स्तर पर प्रवास कर जनता से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिये गए है |
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 13 जिलों और प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक 70 विधानसभाओं का 25 जुलाई से प्रवास करेंगे, वही सभी मंत्रीगण 252 मंडलों में संवाद कर जनसमस्याओं का निवारण करेंगे।
पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि चिन्तन शिविर में लिए गए निर्णय और तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री,पदाधिकारी जिलों में प्रवास कर जन संवाद कर लोगो की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवास का कार्यक्रम 25 जुलाई से 24अगस्त तक होगा। इसी दौरान मंत्री और विधायक भी प्रवास कार्यक्रम के दौरान जन संवाद करेंगे। वहीं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी,सातों मोर्चो के पदाधिकारी भी प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यक्रम तय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों में भी वह शरीक होंगे। जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस बारे में जानकारी मुहैया करा दी गयी है
