सीएम की डोईवाला में टोल टैक्स से मिली मुक्ति – लोकल लोगो की ऐसे होगी पहिचान

Share Now

देहरादून – डोईवाला – एक मार्च से लोकल के लिए फ्री होगा टोल  – दीपक, टोल संचालक।

डोईवाला विधान सभा के निजी वाहनों पर अब नहीं लगेगा टोल टैक्स

कई दिन के संघर्ष और तमाम राजनैतिक पार्टियों के आंदोलन के बाद आखिरकार टोल टैक्स वसूल  कर रही कंपनी रिद्धि सिद्धि राजस्थान के अधिकारियों ने डोईवाला में स्थानीय लोगो को टोल टैक्स  से राहत देने का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि डोईवाला सीएम त्रिवेन्द्र रावत कि विधान सभा है लिहाजा ऍम जनता के साथ विपक्ष भी मौके कि तलास में था एन वक्त त्रिवेन्द्र सरकार न न सिर्फ सही फैसला लिया बल्कि ऐसी ही अन्य टोल के लिए नजीर भी बना दी है  

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल और भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी के साथ तमाम भाजपा नेताओं की मौजूदगी में टोल प्लाजा के अधिकारी दीपक ने प्रेस वार्ता कर डोईवाला को टोल टैक्स मुक्त रखने की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि डोईवाला विधानसभा के निजी वाहन पर fasteg लगा कर गाड़ी की आर सी और आईडी के साथ टोल प्लाजा के ऑफिस में आकर वाहनों की सिस्टम में अपडेट करा ले ताकि टोल टैक्स प्लाजा पर गाडियां टोल टैक्स से बच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!