सीएम के ओएसडी की पत्नी का कोरोना के चलते निधन

Share Now

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी ऊर्बादत्त भट्ट की धर्मपत्नी का कोरोना के चलते निधन हो गया। वे इं्रद्रेश हाॅस्पिटल में भर्ती थी। ओएसडी ऊर्बादत्त भट्ट एवं उनके अन्य परिवार जन भी अस्वस्थ हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ओएसडी की पत्नी के निधन का गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और अस्वस्थ चल रहे उर्बादत्त भट्ट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना परमपिता परमेश्वर से की है।  उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू हो चुका है। बड़ी संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना से मौत के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी उर्बा दत्त भट्ट की पत्नी वर्षा गौनियाल भट्ट का कोरोना के चलते निधन हो गया। उर्बा दत्त भट्ट को इलाज के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें मंगलवार को कोरोना की शिकयत हुई। उनकी पत्नी के कार्यालय में किसी कार्मिक में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। उसके बाद उनकी पत्नी और उनमें कोेरोना संक्रमण के लक्षण दिखे। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। जिस पर दोनों को महंत इंद्रेश हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया, उनकी पत्नी की स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां की उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!