विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी की डीजीपी से की शिकायत

Share Now

देहरादून। विदेश भेजने के नाम पर 5 व्यक्तियों से ठगी की शिकायत डीजीपी अशोक कुमार से की गई है, इस पर डीजीपी ने अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को निर्देशित किया है। विदेश भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति तीन लाख रूपए कुल 18 लाख रूपए लेकर हमारे साथ धोखाधड़ी की गई है।
टिहरी गढ़वाल निवासी आजाद सिंह चैहान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से उनके कार्यालय में मिले और शिकायती पत्र दिया, जिसमें इनके द्वारा बताया गया कि हीरा सिंह निवासी दोहटिया, कोटाबाग, जनपद नैनीताल ने उससे व अन्य 05 व्यक्तियों से विदेश भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति तीन लाख रूपए कुल 18 लाख रूपए लेकर हमारे साथ धोखाधड़ी की। अब जब हमारे द्वारा हीरा सिंह से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, तो उसने अपने सम्पर्क करने के सभी माध्यम बन्द कर दिए हैं। उपरोक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक ने हीरा सिंह उपरोक्त के विरूद्ध तुरंत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही कराने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था को निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!