ट्रैकिंग पर जाने वाले ग्रुप सम्बन्धित थानों में दे पूरा विवरण – आईजी गढ़वाल ने दिए निर्देश

Share Now

श्रीअभिनव कुमार पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा परिक्षेत्र के जनपदों में पर्यटक/ट्रैकर्स के ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटकने के कारण लापता होने के घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि गढ़वाल परिक्षेत्र के जनपदों में काफी संख्या में ट्रैकिंग रुट होने की दशा में देश एवं विदेश से काफी संख्या में पर्यटक/ट्रैकर्स ट्रैकिंग हेतु आते हैं। स्थानीय स्तर पर पर्यटन विभाग व कई ट्रेनिंग ग्रुप्स/आपरेटर्स भी विभिन्न रूट्स पर ट्रैकिंग करवाते हैं। ट्रैकिंग रूट्स दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में होने के कारण जोखिमपूर्ण होते हैं तथा कभी-कभी ट्रैकिंग के दौरान किसी प्राकृतिक आपदा के कारण ट्रैकर्स के साथ घटना घटित होने की भी सम्भावना रहती है तथा पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी है। पर्यटक/ट्रैकर्स को स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों की सही जानकारी न होने पर रास्ता भटकने के कारण मिसिंग (लापता) होने की भी घटनायें भी प्रकाश में आयी हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन के पास यथोचित ट्रैकिंग की पूरी जानकारी पूर्व से न होने के कारण उनकी मॉनिटरिंग नहीं हो पाती है। इस सम्बन्ध में परिक्षेत्र के जनपदों में जो भी ट्रैकिंग रूट्स हैं, उनकी पूरी जानकारी जनपद मुख्यालय पर रखते हुये इन रूटो में ट्रैकिंग पर जाने वाले ट्रैकर्स की पूरी जानकारी सम्बन्धित थाना/जनपद मुख्यालय पर उपलब्ध रखने के साथ ही परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को पर्यटक/ट्रैकर्स के ट्रैकिंग सम्बन्ध में निम्न दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।

▪️ *ट्रैकिंग पर जाने वाले ग्रुप/ट्रेकर्स का सम्बन्धित थानों में पूरा विवरण रखा जाये यथा ट्रेकर्स में कितने व्यक्ति हैं, उनके नाम, मोबाईल नम्बर, पता आदि का विवरण रखा जाये*
▪️ *ट्रैकिंग के पूरे रूट का विवरण और इस रूट पर ट्रैकिंग पूरा होने का सम्भावित समय की जानकारी ट्रैक आरंभ करने वाले पुलिस थाना/चौकी को रहे ताकि ट्रैक समाप्त होने पर Exit Point वाले थाना/चौकी को देने की व्यवस्था रखी जाये।* 
▪️ *स्थानीय अभिसूचना ईकाई/थाना/जनपद मुख्यालय स्तर के मीडिया सेल के माध्यम से ट्रैकिंग दल से समन्वय रखने की व्यवस्था की जाये।*
▪️ *यह प्रयास किया जाये कि जो भी ट्रैकिंग ग्रुप ट्रैकिंग पर जायें उनके साथ स्थानीय गाईड अवश्य रहें।*
▪️ *स्थानीय ट्रैकिंग आपरेटर्स, पर्यटन विभाग, वन विभाग व अन्य सम्बन्धित एजेन्सियो से भी इस सम्बन्ध में पूरा समन्वय रखा जाये तथा इन्हें यथासम्भव रूट की पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवायी जाये।*
▪️ *ट्रैकिंग रूट पर पडने वाले समस्त थानों/चौकियों/राजस्व पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में ट्रैकिंग पर चल रहे ग्रुप का विवरण रखेंगे ताकि ट्रैकर्स के मूवमेन्ट की पूरी जानकारी मिलती रहे।*

           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!