महिला चोर से परेसान दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Share Now

*शातिर महिला चोर को दिल्ली पुलिस न्यू अशोक थाना ने किया गिरफ़्तार घरों में करती थी चोरी *

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर नोएडा सीमांत पर न्यू अशोक नगर थाना दिल्ली पुलिस ने महिला चोर को सीसी फ़ुटेज की सहायता से शुक्रवार सुबह गिरफ़्तार कर 457/380 धारा मुक़दमा दर्ज कर पेश किया है

घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक शातिर महिला चोर से न्यू अशोक नगर थाना ने आरोपी के पास से चुराया गया एक लैपटॉप एक घड़ी आर्टिफिशियल ज्वैलरी और बैग बरामद किया है। पूर्वी दिल्ली डीसीपी प्रियंका कश्यप ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पार्वती बाई के तौर पर हुई है वह न्यू अशोक नगर की रहने वाली है न्यू अशोक नगर के डी ब्लॉक में जब एक के बाद एक दो घरों में चोरी के मामले शिकायत मिलने पर जाँच टीम बनी जांच टीम एसीपी कल्याणपुरी सुनील कुमार के तत्वान में न्यू अशोक नगर थाना के एसएचओ संजय नेओली के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार हेड कांस्टेबल विजय कुमार कांस्टेबल सुनील कॉन्स्टेबल परवीन और महिला कॉन्स्टेबल नीलम की टीम का गठन किया गया है इस टीम ने मामले की जांच की जांच के दौरान पाया गया कि इस चोरी की वारदात को महिला चोर ने अंजाम दिया जिसके बाद सीसीटीवी के आधार पर महिला की पहचान कर उसे न्यू अशोक नगर से चोरी के वस्तु के साथ गिरफ्तार कर लिया गया जिससे मौक़ा पर से एक लैपटॉप एक घड़ी आर्टिफिशियल ज्वैलरी और बैग बरामद कर मुक़दमा संख्या 174/22 आई पी सी 380 एवं संख्या 251/22 आईपीसी 457/380 दर्ज कर पेश किया गया ,महिला चोर से पूछताछ के से अब तक नोएडा और दिल्ली के तीन चोरी के मामले का खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!