कांग्रेस ने गिरिराज किशोर हिंदवान को गढ़वाल मंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य में सम्पन्न हो रहे पंचायत चुनावों के दृष्टिगत पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवान को गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि पंचायत चुनावों में इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया मे ंपार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के दृष्टिकोण से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवान को पंचायत चुनाव का गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री महरा ने गिरिराज किशोर हिंदवान से अपेक्षा की है कि वे सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता के माध्यम से पंचायत चुनावों में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने में सहयोग करेंगे तथा समय-समय पर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!